मल्लूडीह/कसया। नगर से सटे वार्ड नं 4 अम्बेडकर नगर भरौली निवासी इसराफिल ने थाने में तहरीर देकर अपने बेटे सोहेल की सकुशल वापसी के लिए बिनती की । दिए तहरीर में इसराफिल ने लिखा है की उनका बेटा जिसका नाम सोहेल है , वह सुबह स्कूल के लिए घर से लगभग साढ़े सात बजे निकला था परंतु अभी तक घर वापिस नही आया । जबकि मोहल्ले के सारे बच्चे आ गए । साथ पड़ने वाले बच्चो ने बताया की वो आज सुबह से स्कूल में नही था । आस पड़ोस तथा रिश्तेदारों तक में पता कर लिया हू परंतु उसकी कही से भी कोई सूचना नहीं मिल रहा । किसी अनहोनी की आशंका में मन तथा परिवार के लोगो का जान संशय में है । कृप्या मेरे बच्चे को ढूंढने में हमारी सहायता करे ।
इसराफिल ने थाने के साथ साथ सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है ताकि उनका बच्चा जल्द से जल्द सकुशल घर वापिस आ जाए । उन्होंने इसके लिए अपने बच्चे के तस्वीर के साथ अपना मोबाइल नंबर 7275651452 , 9935931196 दर्ज किया है ताकि अगर किसी भी व्यक्ति को इसके बारे में पता चले तो उक्त नंबर पर संपर्क करे । हाईवे चौकी उपनिरीक्षक आदित्य साहू से जब फोन पर जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया की तहरीर मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है , अभी आने जाने वाले रास्तों पर पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरा चेक किया जा रहा है ।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…