हाटा/कुशीनगर। बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराने को लेकर बाल शुक्रवार को हाटा बस स्टेशन के आसपास दुकानों पर छापेमारी कर 10 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश संख्या 544-650/बाल श्रम-2022 के क्रम में श्रम विभाग हाटा एवं एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कुशीनगर द्वारा हाटा नगर में बाल श्रम का निरीक्षण किया गया। जिसमें गैर खतरनाक प्रक्रिया में नियोजित 10 बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराया गया तथा 07 प्रतिष्ठिनों अनिल प्रोविजन स्टोर्स,अपोलो चप्पल स्टोर्स श्रीराम ऑटो,पटेल ऑटो पार्ट्स, गोपाल ऑटो, शिफा मुरादाबादी चिकेन के विरुद्ध बाल एवं किशोर प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 यथा संशोधित अधिनियम 2016 के अन्तर्गत निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी चक्रधारी ओझा, शशि शेखर मिश्र,पंकज सिंह,राजेश कुमार मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…