News Addaa WhatsApp Group

Laxmiganj Sugar Mill: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 25वें दिन जारी

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 16, 2021  |  8:10 PM

609 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Laxmiganj Sugar Mill: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 25वें दिन जारी

कप्तानगंज/कुशीनगर। पिछले 13 वर्षों से जनपद कुशीनगर की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये भारतीय किसान यूनियन (अ) का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पुन: भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में 22 नवम्बर 20 21 से जारी है और आज 16 दिसम्बर 2021 को धरना प्रदर्शन का 25वां दिन है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

गुरूवार को किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा की,भाइयों और बहनों आज हम अपने जायज माँगों को लेकर जो 25 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे है यह संघर्ष आपका बेकार नही जाएगा और सफलता एक न एक दिन जरूर कदम चूमेगी। हम अपने आन्दोलन को बहुँत ही सही और कारगर तरीके से लेकर चल रहे है इसका फायदा हमें बहुँत ही जल्द मिलने वाला है। वही यूनियन के जिला सचिव चेतई प्रसाद ने कहा की आज किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन में माताये बहने अपनी अपनी बकरी लेकर पहुँची और सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। यदि इसके बावजूद सरकार मिल को चलवाने में अभी भी शिथिलता दिखाई तो किसान अपने अपने भैंस, गाय और बैल लाकर सरकार का विरोध करेंगे।

अन्त में जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि,जबतक योगी सरकार लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये घोषणा नही करती है तबतक यह अनिश्चितकालीन घरना प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा।

इस मौके पर हमारे साथी चेतई प्रसाद,चांदबली,हरीलाल जयसवाल,लालबच्ची,प्यारी देवी, सोनमती देवी,लाइची देवी, आरती देवी, रीता देवी,बिन्दु देवी,भक्ति देवी,मैना देवी, रामऔतार,रामलक्ष्मण, श्यामलाल,ढोंढा,रामआश्रय, सूरज,बालेश्वर,सुबंश, ओमप्रकाश,सूरज गुप्ता,बसन्त, जवाहर,सोनू,मनीष,उमा,शकीम, रामअधार यादव,रामप्रसाद,सुंदर, जगदीश के साथ साथ सैकड़ों किसान सहभागिता दिया।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking