News Addaa WhatsApp Group

Laxmiganj Sugar Mill: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 34वां दिन भी जारी।

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 25, 2021  |  9:32 PM

548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Laxmiganj Sugar Mill: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 34वां दिन भी जारी।

कप्तानगंज/कुशीनगर। पिछले 13 वर्षों से लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये भारतीय किसान यूनियन (अ) ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में 34वां दिन चल रहा है।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

शनिवार को धरने को यूनियन के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि यह सरकार गूंगी, बहरी और अंधी हो चुकी है क्योकि, जनपद कुशीनगर का किसान भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करके सात विधायक, एक सांसद दिया अब भाजपा को जनपद कुशीनगर की जनता से क्या चाहिये। जनपद की लक्ष्मीगंज चीनी मिल बन्द हो जाने के वजह से इस क्षेत्र का किसान और उनका परिवार भूखमरी के कगार पर पहुँच चुका है। आगे जिलाध्यक्ष ने बताया कि, भाजपा प्रदेश में 14 साल बाद सत्ता में आयी है यदि भाजपा किसान हित में लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये घोषणा तत्काल नही करती है तो इस जनपद और लक्ष्मीगंज क्षेत्र का किसान भाजपा को 28 साल के लिए वनवास कराने में देर नही लगाएगी।

अंत मे किसानों को बताया कि यदि सरकार हमारी माँग पर आनाकानी करती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव का वहिष्कार करके इस किसान विरोधी भाजपा को सत्ता से बेदखल यही किसान,मजदूर और बेरोजगार नौजवान करेंगे और जब-तक बन्द चीनी मिल लक्ष्मीगंज को चलवाने के लिये सरकार घोषणा करके कार्य शुरू नही कराती है तब-तक यह धरना प्रदर्शन अनवरत ऐसे ही चलता रहेगा।

इस मौके पर चेतई प्रसाद, कृष्ण गोपाल चौधरी, चाँदबली, रामअधार यादव, विजय प्रताप सिंह, मैना देवी, इसरावती देवी, आलमीन नेशा, गोदामी देवी, मैरून नेशा, शिवरानी देवी, सलीमून नेशा, साबिया खातून, मराछी देवी, सुदामी देवी, रुना देवी, इसरावती देवी, सोनमती देवी, कबूजली देवी, बुधिया देवी, फूलमती देवी, शीतल, हारून अंसारी, नरेश, रामबृक्ष, जगदीश मिस्त्री, जयराम, छेदी प्रसाद के साथ सैकड़ो सहपाठी सहभागिता किये।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking