News Addaa WhatsApp Group

Laxmiganj Sugar Mill: भारतीय किसान यूनियन (अ) का धरना प्रदर्शन 21वें दिन जारी रहा।

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 12, 2021  |  9:03 PM

459 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Laxmiganj Sugar Mill: भारतीय किसान यूनियन (अ) का धरना प्रदर्शन 21वें दिन जारी रहा।

कप्तानगंज/कुशीनगर। पिछले 13 वर्षों से जनपद कुशीनगर की बन्द लक्ष्मीगंज चीनी मिल को चलवाने के लिये भारतीय किसान यूनियन (अ) लगातार अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (अ.) जिलाध्यक्ष (कुशीनगर)- रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में 22 नवम्बर 21 से जारी है जो आज 12 दिसम्बर 2021को धरना-प्रदर्शन का 21वां दिन जारी रहा।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

रविवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 21वें दिन जिलाध्यक्ष सिंह ने धरना प्रदर्शन पर आये हुए किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार किसानों द्वारा हो रहे आन्दोलन को हल्के में ले रही है। यही कारण है की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने की घोषणा करने में हिल्ला हवाली कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार को बताना चाहते है कि कल से किसान अपने पशुओं को लेकर धरना प्रदर्शन पर आना शुरू करेंगे और अपना पुरजोर विरोध सरकार के प्रति करेंगें। आगे बताया की हम धीरे धीरे बन्द चीनी मिल लक्ष्मीगंज को चलवाने के लिये आन्दोलन की धार तेज करके सरकार की नींद उड़ाने का कार्य करेंगे।

वहीं वरिष्ठ समाजसेवी शाहिद भाई धरना प्रदर्शन स्थल पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन (अ) का समर्थन किये और किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस मिल को चलवाने के लिये आप लोग भाई रामचन्द्र सिंह के हाथों को मजबूत करें। जिलाध्यक्ष-भारतीय किसान यूनियन (अ)- रामचन्द्र सिंह ने बताया कि “जबतक सरकार लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल चलवाने के लिये घोषणा करके उसमें कार्य शुरू नही करेगी तब-तक यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

इस दौरान जिला सचिव चेतई प्रसाद,चांदबली,धीरज,रामशीष, रामलाल,सरल मियां,सत्यनाराण, हफिंजुन नेशा,लक्षण,मिठाई, रामौतारार प्रसाद,सकीम,अमर, मैना देवी,कबूतरी देवी,जवाहिर, बिंदु देवी,छेदी,बल्लन, रामआशीष कुशवाहा, दीपक, आरती देवी,रजली देवी सहित किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking