News Addaa WhatsApp Group

Laxmiganj Sugar Mill: भारतीय किसान यूनियन (अ) का धरना प्रदर्शन 19वें दिन जारी रहा।

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 10, 2021  |  8:40 PM

483 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Laxmiganj Sugar Mill: भारतीय किसान यूनियन (अ) का धरना प्रदर्शन 19वें दिन जारी रहा।

कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बंद चीनी मिल जो पिछले 13 वर्षों बन्द है। चीनी मिल को चलवाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अ) का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पुन: भारतीय किसान यूनियन (अ.) जिलाध्यक्ष (कुशीनगर)- रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में 22 नवम्बर 2021 से जारी है और आज 10 दिसम्बर 2021को धरना-प्रदर्शन का 19वां दिन है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

उक्त अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 19वें दिन जिलाध्यक्ष- रामचन्द्र सिंह ने धरना प्रदर्शन पर आये हुए किसानों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि,”कप्तानगंज चीनी मिल प्रबन्धन द्वारा अवगत कराया गया है कि, किसानों के गन्ने का भुगतान पेराई सत्र 2020-21 का दो करोड़ छानबे लाख रुपये कल किसानों के खाते में भेज दिया गया है भाकियू (अ) का समर्थन कर रहे और इस आन्दोलन में पूर्ण रूप से सहभागिता कर रहे समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष- सच्चिदानन्द श्रीवास्तव ने ट्विटर के माध्यम से उपमुख्यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्या को ट्वीट करते हुए मांग की है कि, “आप आज गोरखपुर में हैं और जनपद कुशीनगर की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिए किसान 22 नवम्बर 2021 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और आज 19वें दिन भी धरने पर बैठे हुए हैं।

आप वहाँ पहुँचकर मिल को चलवाने की घोषणा करें और मिल चलवायें। गोरखपुर में तो आपका स्वागत केवल भाजपाई कर रहे हैं, परन्तु लक्ष्मीगंज में सभी किसानों,मजदूरों, ब्यापारियों और मतदाताओं के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन व समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा भी आपका स्वागत के साथ-साथ समर्थन भी करेगा।

जिलाध्यक्ष-भारतीय किसान यूनियन (अ)- रामचन्द्र सिंह ने बताया कि, “जबतक सरकार लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल चलवाने के लिये घोषणा करके उसमें कार्य शुरू नही कराती है, तब-तक यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 का बहिष्कार होगा।

इस दौरान जिला सचिव चेतई प्रसाद, अनिरुद्ध सिंह,जयराम,जगदीश, श्यामसुंदर,मुंशी वर्मा,जीरा यादव,रामकिशुन,कोदई,बेचू, दुखरन,इसरावती देवी,बिगनी देवी,अफता देवी,लक्ष्मण, जगदीश, सुदामा यादव,छेदी, सरल मियां, हरी यादव,चांद बलि,धीरज,सुदामी देवी,मराछी देवी,छोटे लाल विश्वकर्मा बैठे और सहभागी रहे।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking