बोदरवार, कुशीनगर :- विश्व जल संरक्षण दिवस पर प्रत्येक वर्ष जल संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करके लोगों को जागरूक करने का कार्य किए जाते हैं I उसके वावजूद भी गिरते हुए जल स्तर के प्रति लोग संवेदनशील नहीं हो रहे हैं I जिससे आने वाले समय में पानी की समस्या एक गंभीर रूप ले सकती है I जो चिंता का विषय बनती जा रही है I
विदित हो ? कि 22 मार्च शनिवार को विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार में विश्व जल संरक्षण दिवस पर बोदरवार निवासी समाजसेवी और पर्यावरण हितैसी अवधेश गिरी ने उक्त बातें कही I इन्होंने कहा कि शहर से लेकर गाँव में बेतहासा पानी की बर्बादी होती है I जिससे भविष्य में जल संकट को गहराने की आशंका बन रही है I जल संरक्षण के लिए प्रशासन द्वारा समय समय पर प्रयास भी किए जाते हैं I फिर भी लोगों को अपने अंदर जागरूकता लाते हुए जल संरक्षण से निपटने के लिए आगे आने की जरूरत है I गाँव में तालाब, पोखरों, पोखरियों में वर्षा के जल का संचयन करते हुए पानी के बर्बादी को कम करनी होगी I शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में लोग अपने कार, वाईक, सड़कों को साफ करने के साथ ही साथ अपने पशुओं को नहलाने में हजारों लीटर पानी की बर्बादी करते हैं I
जबकि कम पानी से भी काम चलाया जा सकता है I पानी की खूब हो रही बर्बादी को लेकर ग्रामीण इलाकों में जल को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने और पानी के अहमियत को बताने की आवाश्यकता है I इसके लिए अभी से ही शासन प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है I
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…