खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के लखुआ लखुईं (कुट्टी टोला) पर सोमवार को विराट रावण मेले का आयोजन किया गया। रामलीला के राम, लक्ष्मण और हनुमान एवं रावण के बीच युद्ध के बाद जय श्री राम के उद्घोष से मेला क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
लखुआ लखुईं गांव में विगत कई वर्षों से रावण मेला एवं दूसरे दिन विराट दंगल का आयोजन किया जाता है। सोमवार को कुट्टी टोला पर रावण मेले का आयोजन किया गया।
मेले के आयोजन में इनकी रही उपस्थिति
मेला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, मेला अध्यक्ष मदन कुशवाहा, समाजसेवी निशित कुमार मिश्र, बेचू कुशवाहा, बिहारी कुशवाहा, संतोष चौधरी, सनाउल्लाह खान, परवेज आलम, फरहतुल्ला अंसारी, रामप्रकाश चौधरी, मृत्युंजय, विक्की शर्मा, संदीप शर्मा, राजन कुशवाहा, रामजी कुशवाहा आदि ने मेले में आए अतिथियों सहित श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आज मंगलवार को विराट दंगल का आयोजन होगा जिसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा नामी पहलवान जोर अजमाइश करेंगे।
कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…
हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…
कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…