कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग २८ पर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा चट्टी बाजार में पहले से खड़ी ट्रक मे विपरीत दिशा से आ रही आर्टिका कार ने अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुए दो दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए नीचे पलट गई,वही पलटी कार में दो लोग दब गए,जो स्थानीय लोगों के प्रयास से बाहर निकले । मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज के तरफ से आ रही एक कार पहले से राष्ट्रीय राज मार्ग २८ लतवा चट्टी बाजार में खराब हालत में खड़ी थी,जिसमे उक्त कार अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुए दो दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए नीचे पलट गई,जिसमे दो कार सवार दब गए,जिन्होंने बचाओ बचाओ की आवाज दिया,जिससे अगल बगल के लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत कर बाहर निकला,घटना की सूचना मिलते ही डायल ११२ मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
घायलों की पहचान तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला गुनाकर निवासी राजीव राय,सुरेन्द्र प्रसाद के रूप में बताई जा रही हैं।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…