खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पोती के साथ मनबढ़ो द्वारा अश्लील हरकत करने की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ब्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि शनिवार को उसकी पोती अपने टोले से दुसरे टोले पर स्थित खेत में साइकिल से धान की रोपाई के लिए धान का पौधा लेकर जा रही थी। इसी बीच कुछ मनबढ़ रास्ते में उसका हाथ पकड़ अश्लील हरकत करने लगे। आरोप है कि मौके पर पहुंची किशोरी के घर की एक महिला को देख मनबढ़ धमकी देकर फरार हो गये। किशोरी के दादा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक आरके यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…