अहिरौली बाजार/कुशीनगर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बगरादेउर मार्ग पर सड़क दुघर्टना में एक अधेड़ की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के छपिया टोला रामनगर निवासी रामप्रताप सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष बुधवार लगभग 2: 30 बजे अहिरौली बाजार से डीजल लेकर साईकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। अभी वह अहिरौली बगरादेउर मार्ग पर स्थित मुन्डेरा बाबू गांव के समीप अज्ञात वाहन ठोकर मार दिया जिसमें रामप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गए जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी गई।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…