News Addaa WhatsApp Group Join करें

नवरात्र मेले में दर्शन करने आये माता रानी भब्य भंडारा द्वारा 15 हजार श्रद्धालुओं व भक्तो को भोजन व प्रसाद ग्रहण कराया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2023  |  9:11 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नवरात्र मेले में दर्शन करने आये माता रानी भब्य भंडारा द्वारा 15 हजार श्रद्धालुओं व भक्तो को भोजन व प्रसाद ग्रहण कराया गया
  • दर्शन करने आये भक्त जनों व श्रद्धालुओं को प्रसाद व भोजन ग्रहण कराना भक्ति व पुण्य का काम -ओमप्रकाश जायसवाल

कुशीनगर । नवरात्र दुर्गा पूजा (दशहरा) के अवसर पर नगर कसया के मेले में दुर्गा प्रतिमाओ का दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को मातारानी भब्य भंडारा द्वारा दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया l उक्त भंडारे का आयोजन सोमवार को शुभारम्भ हुआ और मंगलवार को देर रात तक चलता रहा l भंडारे के आयोजक राधे मद्धेशिया ने बताया कि दो दिवसीय भंडारे के आयोजन में माता रानी की कृपा से लगभग 15हजार लोगो को भोजन व प्रसाद ग्रहण कराया गया l यह सब आपसी सहयोग से ही सम्भव हो पाया हैं l भंडारे का शुभारंम नगर के वरिष्ठ समाज सेवी व व्यवसाई ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा भक्तो व श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण क़रा क़र किया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान भंडारा आयोजन के मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि इस पुण्य व आस्था के मौके पर दूर -दूर से मेले में माता रानी के दर्शन करने आये भक्त जनों व श्रद्धालुओं को भोजन व प्रसाद ग्रहण कराना भक्ति व पुण्य का काम हैं l इन अवसरो पर समाज में ऐसे कार्य से भक्तिमय का सन्देश जाता हैं l भंडारे में मुख्य रूप से सभासद वार्ड न.27राजेश जायसवाल, राहुल जायसवाल, नन्हे खान, भोलू चौरसिया, प्रिन्स जायसवाल, सूरज गुप्ता, मंटू जायसवाल, रोहित मद्धेशिया, भोला राय,डॉ.शैलेश पाण्डेय, विजय सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking