Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

मथौली बाजार: मनुष्य का शरीर ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता – बिरेन्द्र तिवारी

गौतम मुनि तिवारी
Apr 2, 2024, 6:44 PM IST • अब तक 210 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मथौली बाजार/कुशीनगर। मनुष्य का शरीर पाने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। मनुष्य का शरीर ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है इसके माध्यम से ही जीव को मुक्ति प्राप्त होती है। प्रभु राम की भक्ति से जीव मुक्त हो जाता है।

उक्त बातें विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया टोला गड़े़रीपटृटी में स्थित राम जानकी मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्री बिष्णु महायज्ञ के छठवें दिन मंगलवार को भोजपुरी कथा वाचक ब्यास पं विरेन्द्र तिवारी ने कही। आगे कहा कि हनुमान जी को जब रावण के दरवार में पेश किया गया तो हनुमान जी की बात सुनकर रावण मृत्यु दण्ड देना चाहते थे। तभी रावण के छोटे भाई विभीषण ने कहा कि निति के विरुद्ध किसी को मृत्यु दण्ड नहीं दिया जा सकता। लेकिन रावण ने कहा इसे ऐसे नहीं जानें दूंगा। इसके पूछ पर अकड़ है।इस लिए इसके पूछ में ही आग लगा दी जाय। जब उनके पूछ में आग लगाया गया । हनुमान जी लंका का दहन कर रहे थे तो उन्होंने अशोक वाटिका को इस लिए नहीं जलाया कि क्यों कि वहां सीता जी को रखा गया था। दूसरी ओर विभीषण का भवन इस लिए नहीं जलाया गया क्योंकि कि विभीषण के भवन के द्वार पर तुलसी का पौधा लगाया गया था। लंका को हनुमान जी ने नहीं जलाया। रावण ने जलाया। हनुमान जी की मृत्यु कभी हुई ही नहीं। क्यों कि उन्हें राम जी द्वारा अमर होने का बरदान मिला है। आगे कहा कि पूजा पाठ करने का फल तत्काल मिलता है।

Advertisement

इस दौरान पं बैकुन्ठ दास , प्रधान जमुना सागर सिंह, पूर्व प्रधान अशोक सिंह, संजय कुशवाहा, प्रधान विजय कुशवाहा, विनय प्रकाश सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, अनिरुद्ध उर्फ गड्डे सिंह, जय प्रकाश सिंह, प्रमोद मिश्र , दीनानाथ मिश्र, जनार्दन मिश्र, संजय यादव सहित कमेटी के सभी लोग मौजूद रहे।

गौतम मुनि तिवारी

प्रभारी मथौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi