मथौली बाजार/कुशीनगर। नगर पंचायत मथौली अध्यक्ष नवरंग सिंह ने ग्रामीणों के शिकायत पर कस्बा के कई बार्डो के नाली सफाई का जायजा सभासदों के साथ मिलकर जानकारी ली। सफाई व्यवस्था संतोष जनक न मिलने पर सफाई कर्मचारियों को हिदायत दी। अध्यक्ष ने खुद खड़े होकर अपने सामने नालियों की सफाई करवाई और कुडे़ को कचरा वाहन से बाहर भेजवाया।
अध्यक्ष ने वार्ड नं एक डा० भीमराव अम्बेडकर नगर, वार्ड नं तीन रानी लक्ष्मीबाई सिंह नगर, वार्ड ग्यारह सुभाष चन्द्र बोस नगर, वार्ड नं बारह सरदार भगत सिंह नगर का सफाई का जायजा लिया। जिसमें कुछ सफाई कर्मी मौके पर अनुपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि गली खूचो में नियमित सफाई होने चाहिए। तथा गलियों की नालियों की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी की भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई सहने को तैयार रहें। आगे भी मेरा अन्य वार्डों में जायजा इसी तरह लिया जाएगा। इस दौरान सभासद रविन्द्र सैनी मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक…
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
कुशीनगर। जिस एपी तटबंध को बचाने के लिए सोमवार को पूरा दिन प्रशासनिक और…