खड्डा/कुशीनगर। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए टीकाकरण अभियान में सर्वाधिक 1610 लोगों को टीका लगाया गया। कई केन्द्रों पर भीड़ अनियन्त्रित हो गई जिससे पुलिस बुला लाईन व बारी बारी से टीका लगाया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सन्तोष गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को विकास खण्ड खड्डा के न्यू पीएचसी भुजौली, बरवारतनपुर, छितौनी व चतुरछपरा सहित खड्डा कस्वे में सरस्वती शिशु मन्दिर, ज्ञान भारती, प्राथमिक पाठशाला पर 18 प्लस व 45 प्लस सहित दूसरे डोज के कुल 1610 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान सागर, आशा जायसवाल, प्रेमा मिश्रा, रीना शर्मा, प्रेमशीला पटेल, पूनम, आकाश, बबलू कुशवाहा, शैलेष तिवारी, फूलमती, अमीरूननेशा, आशिया आदि स्वास्थकर्मी मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…