मथौली बाजार/कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर के बैनर तले कप्तानगंज तहसील ईकाई के तत्वावधान में नगर पंचायत मथौली में स्थित श्रीमती राधिका देवी इंटर कालेज पर 29 सितंबर को होने वाली तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत मथौली मे स्थित आशुतोष त्रिपाठी के प्रतिष्ठान व पत्रकार कार्यालय पर एक तैयारी बैठक की गई।
जिसमें पत्रकार सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार का सम्मान करने का मौका मिला है, हम लोग मिलजुल कर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हैं पत्रकारों के सम्मान में कोई कमी न रहे, सभी लोग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन मन धन से लग जाए। वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र ने कहा कि पत्रकारों की कर्मस्ता को ध्यान में रखते हुए आयोजित होने वाले पत्रकार सम्मान समारोह में हम सब तन मन धन से सहयोग करेंगे क्योंकि आज के दौर में पत्रकारिता करते हुए लोगों की सहायता करना निस्वार्थ सेवा है ऐसे सेवकों का सम्मान होना चाहिए।
इस दौरान बैठक में रामगोपाल वर्मा, सतेन्द्र पाण्डेय,अनुप कुमार, वरुण मिश्र, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…