News Addaa WhatsApp Group

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में राज्यमंत्री ने छात्रों को वितरित किए स्मार्टफोन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 8, 2022  |  6:47 PM

653 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में राज्यमंत्री ने छात्रों को वितरित किए स्मार्टफोन

मो. असलम/राज पाठक

कुशीनगर। युवाओं को तकनीकी रूप सशक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की डीजी शक्ति योजना के अंतर्गत बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में रविवार को बी.ए,बी.एस.सी,बी.कॉम के तृतीय वर्ष के 109 छात्र/छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संजय सिंह गंगवार शामिल हुए और विशिष्ट अतिथि के रूप में कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे,हाटा विधायक मोहन वर्मा शामिल हुए,इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कुशीनगर जनपद के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आज की आवश्यकता के अनुरूप को दुनिया भर में इंटरनेट पर उपलब्ध ज्ञान को युवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी भाव से स्मार्टफोन वितरित किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलते हुए अनेक लोककल्याण के रास्ते चुने हैं।कार्यक्रम को अध्यक्ष के रूप में सम्बोधित करते हुए कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास करने को प्रतिबद्ध है। इसमें युवा सबसे अधिक प्राथमिकता में हैं।कुशीनगर के विधायक पंचानंद पाठक ने कहा कि कोविड के दौर में सब सब कुछ बंद था,तकनीकि के माध्यम से शिक्षा के महत्व को ज्यादा समझा गया। यह कार्यक्रम इस समय की आवश्यकता के अनुरूप है।कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की प्रस्तावकी रखी और वितरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया साथ ही स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ पाण्डेय ने किया व संचालन अम्बिका तिवारी ने किया,इस दौरान विधायक पी.एन पाठक, कुशीनगर के डीआईओस,मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांतराय, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र,सुमित त्रिपाठी,राज पाठक,रत्नेश श्रीवास्तव पूर्व प्राचार्य डॉ अमृतांशु शुक्ल, अनिल राव, डॉ विभ्राट चन्द्र कौशिक, डॉ कुमुद त्रिपाठी, डॉ किरण जायसवाल, डॉ पी सैम, डॉ उर्मिला यादव, डॉ रीना मालवीय, डॉ श्वेता यादव, डॉ बीना गुप्त, डॉ उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ गौरव तिवारी, डॉ इंद्रजीत मिश्र, डॉ महबूब आलम, डॉ, राजेश सिंह, डॉ रमेश चन्द्र विश्वकर्मा, श्री जितेंद्र मिश्र, डॉ राजेश जायसवाल, डॉ राकेश राय, डॉ कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ सुबोध गौतम, डॉ अर्जुन सोनकर, डॉ शम्भूदयाल कुशवाहा, डॉ निरंकारराम त्रिपाठी, डॉ यज्ञेश नाथ, डॉ पंकज दुबे,डॉ रितेश सिंह, डॉ राकेश चतुर्वेदी सहित विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार पहुंचे बुद्ध मन्दिर और बुद्धा घाट व रामाभार स्तूप: छात्र/छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण के उपरांत राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार व विधायक पी.एन पाठक के साथ तथागत भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा का दर्शन किया,उन्होंने बौद्ध भिक्षुओ से आर्शीवाद प्राप्त किया तथा बौद्ध स्थली का भ्रमण किया,तथागत बुद्ध के दर्शन के बाद राज्यमंत्री ने रामाभार स्तूप और नदी पर बने नौका बिहार व घाट का भी दर्शन किया और इसके बाद ढाड़ा के लिए निकल गए,भगवान बुद्ध के दर्शन के दौरान राज्यमंत्री संजय सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध शान्ति के प्रतिमूर्ति हैं,उन्होंने विश्व को शांति की राह दिखाई थी,उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है,महात्मा बुद्ध ने विश्व के विभिन्न देशों का भ्रमण कर शान्ति का उपदेश दिया था,उनके दिए गए उपदेश आज विश्व के लोग अंगीकार करते हैं,यह भारत के लिए गौरव की बात है।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking