News Addaa WhatsApp Group Join करें

मिशन शक्ति टीम की बड़ी पहल — बेटियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा, महिलाओं संग चौपाल में खुला संवाद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 13, 2025  |  3:44 PM

276 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मिशन शक्ति टीम की बड़ी पहल — बेटियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा, महिलाओं संग चौपाल में खुला संवाद WhatsApp

 

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

कुशीनगर। मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत थाना रामकोला क्षेत्र के ग्राम रामबर बुजुर्ग में सोमवार को मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटियों के बीच चौपाल लगाई।
हाल ही में क्षेत्र में दर्ज धारा 363 व 366 IPC के मामलों को देखते हुए चौपाल में महिला सुरक्षा को लेकर खुला संवाद हुआ।

मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, बाल सहायता 1098, तथा महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में महिलाएं तुरंत पुलिस व हेल्पलाइन से संपर्क करें।

कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिस पर टीम ने तत्काल समाधान का आश्वासन दिया और सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
चौपाल के दौरान महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता और कानून के प्रति जागरूकता पर विशेष बल दिया गया।

 रामकोला प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह द्वारा मिशन शक्ति की यह पहल क्षेत्र की बेटियों में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग

खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…

वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking