News Addaa WhatsApp Group

MLA P N Pathak kushinagar/कुशीनगर के नवनिर्वाचित विधायक पीएन पाठक ने जताया क्षेत्र की जनता के प्रति आभार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 11, 2022  |  8:39 PM

1,414 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
MLA P N Pathak kushinagar/कुशीनगर के नवनिर्वाचित विधायक पीएन पाठक ने जताया क्षेत्र की जनता के प्रति आभार

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा से भारी जीत दर्ज कर विजय श्री हासिल करने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व नव निर्वाचित विधायक पंचानन्द पाठक (पीएन पाठक) ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कुशीनगर के विकास के बचन को दोहराया।

नवनिर्वाचित विधायक श्री पाठक ने कहा कि जनता ने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों में विश्वास किया है और भाजपा के नीतियों की जीत है। भाजपा ने हर वायदे पूरे किए और अब कुशीनगर के अधूरे कार्यों को पूरा कराएंगे। श्री पाठक की जीत पर हजारों कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाते हुये पटाखे फोड़े और गाजे बाजे के साथ जश्न मनाया। विधायक श्री पाठक ने कसया नगर के रामजानकी मठ मन्दिर पहुंच देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। इस दौरान ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अनिल राव, सुमित कुमार त्रिपाठी, बलवंत यादव, राकेश जायसवाल, संतोष सिंह, अक्षय कुमार पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, राज पाठक, कृष्ण कुमार, अमरचंद जायसवाल, अमरचन्द हिंदुस्तानी, राकेश गिरी सहित हजारों समर्थक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking