मथौली बाजार /कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के सभागार कक्ष में मंगलवार को सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित मंडल महामंत्री मनोज कुमार को सफाई कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
बीते 26 नवम्बर को उत्तरप्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मंडलीय चुनाव में मोतीचक विकास खंड के मनोज कुमार मंडल महामंत्री के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष गौतम के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि रामू राव(भाजपा) रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि देश व गांव को स्वच्छ रखना सफाई कर्मी का मूल कर्तब्य है। जिसका सदैव पालन करना है स्वच्छ बनाये रखना उनका दायित्व है।
दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजकुमार, जिलाध्यक्ष प्रमोद गोंड़, आनंद, रामप्रताप, रमेश यादव, सुशील दुबे, शैलेश, नजरूल रिजवी, फिरंगी, सुरेन्दर, तेजप्रताप, बन्टी कुमार, विश्वामित्र पटेल, नागेन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही कुशीनगर पुलिस को शनिवार को एक…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद की पुलिस व्यवस्था को और…
हाटा कुशीनगर शनिवार को श्रम विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त्त टीम द्वारा जनपद…