News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक: ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 4, 2022  |  9:19 PM

866 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन WhatsApp

मोतीचक/कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड के ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में कंपोजिट विद्यालय पैकौली के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान 2022 रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया! अपने सम्बोधन में श्री वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के अंतराल के बाद पुनः शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्य मन्त्री श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जा रहा है! उन्होंने ने कहा कि इस योजना को सफल बनाने के लिए शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन हो जिससे एक भी बच्चा शिक्षा से बंचित न रह पाये। खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय कायाकल्प योजना को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग किया जायेगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने 2 से 30 अप्रैल के मध्य संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह ने स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शित किया। नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला।खण्ड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने कहा कि 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक न्याय पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली जायेगी और 21 से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जायेगा।जिससे सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाया जा सके।अन्त में ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया गया, जो ब्लॉक मुख्यालय होकर पैकौली गाँव में भ्रमण करते हुए बी आर सी परिसर में पहुँचा! रैली में बच्चों ने हाथ में तक्त लिए हुए स्लोगन आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जायेंगे! पढ़ी लिखी लड़की रोशनी है घर की आदि नारा लगा रहे थे।

इस कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह द्वारा कायाकल्प योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरभिंडा के ग्राम प्रधान श्रीमती शीला द्वारा प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के शानदार सौंदर्य करण,(सुंदरीकरण) पर प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ गौरव को प्रशस्ति पत्र के साथ ही शाल ओढाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आलोक शाही ने किया इस दौरान प्रभारी सी डी पी ओ मोतीचक विन्द्रावती देवी, सच्चिदानंद पाण्डेय, मदन पाल, शिवधर पाण्डेय, दिनेश सिंह, मौलई प्रजापति, राधेश्याम वर्मा, रामगोपाल सिंह, कमलेश दूबे, शिवकुमार यादव, अनिल शर्मा, दिवाकर मणि, सत्यवंत सिंह अमित तिवारी, प्रशान्त व उमेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking