मथौली बाजार/कुशीनगर। वि.कास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत अंतर्गत ग्राम सभा पैकौली में पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कुल छोटे बड़े 419 पशु का जांच कर निशुल्क दवा वितरण किया गया।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोतीचक भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल उर्फ चंदन ने गाय को माला पहनाकर फीटा काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में पशु चिकित्सा अधिकारी मोतीचक विनय कुमार सिंह द्वारा पशुपालकों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से रोकथाम उपचार हेतु जानकारी दी। मेले का संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी मोतीचक विवेक कुमार ने किया। और पशुपालकों को सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाएं की जानकारी दी गई। जिसमें पशुधन बीमा, वर्गीकृत वीर्य द्वारा बछिया उत्पादन, टीकाकरण पशुपालकों को जागरूक किया।
इस दौरान रामू राव , क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र तिवारी , मेवालाल यादव ,रामवृक्ष ,सुभान अली, जय नाथ, गोलू पाण्डेय आदि पशुपालक मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक…
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
कुशीनगर। जिस एपी तटबंध को बचाने के लिए सोमवार को पूरा दिन प्रशासनिक और…