मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत गांव सिकटा के टोला पगरा वावन में मंगलवार की रात एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से दुकान में रखा सामान जल कर खाक हो गया।
उक्त गांव निवासी विनय यादव पुत्र उदय भान यादव पगरा गांव के समीप हाटा-पिपराइच मार्ग पर स्थित किराने की दुकान चलाते थे। दुकान मालिक विनय यादव रोज की भाँति मंगलवार की रात लगभग आठ बजे दुकान बंद कर पगरा गांव स्थित अपने मकान में भोजन करने चले गए। भोजन करने के बाद लगभग रात नौ बजे दुकान पर सोने के लिए पहुँचे, तो देखा की दुकान के अंदर से धुँआ निकल रहा है, धुँआ देख दुकान मालिक चकित रह गया। धुँआ देख आनन-फानन में दुकान का ताला खोल देखा की दुकान में आग लगी हुई है। आग देख दुकान मालिक ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव व आसपास के लोग जुट गए और किसी तरह से आग को बुझाया।
आग जब तक बुझती तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चूका था। दुकान में विजली कनेक्शन भी नही था। दुकान मालिक ने 112 न. को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गयी। दुकान मालिक ने हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर करवाई की मांग की है।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…