मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में एक युवक के घर से एक बिशैले सांप को पकड़ लिया गया। यह देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कुरमौटा मंझरिया निवासी बृजेश सिंह जो सिकटिया में मकान बनवाकर रहते हैं। एक हफ्ता पूर्व उनको मकान पर ही सांप काट लिया । हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे लेकर जिला अस्पताल चले गये। स्थिति में सुधार होने पर घर चले आये। शनिवार को सुबह फिर उनके मकान में एक बिशैला सांप दिखाई दिया। इसकी सुचना परिजनों ने मनीष सिंह व बुन्ने सिंह ग्राम थरूआडीह थाना हाटा को दिया। जो सांप पकड़ने का कार्य करते है। वह दोनों आये और बिशैले सांप को पकड़ कर डिब्बे में रख कर लें कर चले गये। यह देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।मनीष सिंह ने बताया कि अगर किसी को सांप काटता है तो वह तत्काल सरकारी अस्पताल में ले जाकर दवा कराऐ। विलम्ब होने पर जान भी जा सकती है।झाड़ फूंक के चक्कर में मत पड़े।
हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक…
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
कुशीनगर। जिस एपी तटबंध को बचाने के लिए सोमवार को पूरा दिन प्रशासनिक और…