News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक: कम्पोजिट विद्यालय मंगलपुर में दो दिवसीय समर कैम्प का हुआ आयोजन 

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jun 29, 2024  |  7:00 PM

222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: कम्पोजिट विद्यालय मंगलपुर में दो दिवसीय समर कैम्प का हुआ आयोजन  WhatsApp
Responsive image
मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजित विद्यालय मंगलपुर में शासन के निर्देश पर दो दिवसीय समर कैम्प एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । समर कैंप में सर्वप्रथम माँ सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर कार्य क्रम की शुरुआत किया गया।
तत्पश्चात विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न योगासन ,मेहंदी कार्यक्रम, रंगोली निर्माण, विद्यालय में विभिन्न खेलों, लूडो,कैरम,रस्सी जम्प,क्रिकेट एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा पूरे जोश व जूनून के साथ उक्त दोनों दिन के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया ।प्रभारी प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने  बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है हमें उन्हें तरासने व निखारने की जरूरत है ।
कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।
उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार, कृतिलता गौतम,आशा सिंह एवं उमेश सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking