News Addaa WhatsApp Group Join करें

मृतका अमृता के परिजनो से मिले सांसद,शोक संवेदना व्यक्त की

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 14, 2025  |  8:20 PM

142 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मृतका अमृता के परिजनो से मिले सांसद,शोक संवेदना व्यक्त की
  • भाजपा सरकार में दोषी वक्शे नही जाएंगे

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के वार्ड नं तीन करमहा नगर के पिपरा कपुर निवासी अमृता का शव बीते शनिवार देवरिया के एक नहर में मिला था। सोमवार को स्थानीय सांसद बिजय कुमार दूवे अपने समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उसके घर पहुच शोक संवेदना व्यक्त की।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

सोमवार को करमहा नगर के कपूर पिपरा में रामसेवक शर्मा के घर पहुच कर शोक संवेदना व्यक्त की और पिडीत परिवार को ढाढस बढ़ाया और कहा दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ है।इस दौरान पिडीत परिवार को आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने की बात की जानकारी मिलने पर सांसद ने पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात की और आरोपियों की गिरफ्तारी और कडी से कडी सजा दिलाने की बात कही।जिस पर कुछ समय बाद ही एक प्लाटुन पी एस सी बल के साथ पुलिस बल भी तैनात हो गयी। सांसद बिजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार में दोषी बक्शे नहीं जाएगे, दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों के घरो पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग सांसद से की, सांसद ने कहा पिडित परिवार को हर सम्भव मदत की जाएगी। तत्पश्चात सांसद बिजय कुमार दूबे बगल के गाव महुई पहुचे जहा 29जून को आकाशीय बिजली गिरने से अभिमन्यु की मौत हो गयी थी,के घर पहुच शोक संवेदना व्यक्त किए और हर सम्भव मदत का आश्वासन दिया।इस दौरान सांसद ने उपजिलाधिकारी हाटा को फोन कर पिडीत परिवार को अहेतूक सहायता देने का निर्देश दिया।

इस दौरान विधायक मोहन वर्मा,पूर्व चेयरमैन बरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैय्या,सभासद विजय कुमार उर्फ राजू वर्नवाल, रामबचन सिंह अशोक राय,विकास तिवारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking