News Addaa WhatsApp Group Join करें

मठिया गाँव के खूनी संघर्ष का एसडीएम कप्तानगंज द्वारा लिया गया जायजा, गाँव में पुलिस का पहरा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 16, 2025  |  6:55 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मठिया गाँव के खूनी संघर्ष का एसडीएम कप्तानगंज द्वारा लिया गया जायजा, गाँव में पुलिस का पहरा
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के मठिया गाँव में सोमवार की देर रात को दो पक्षों के बीच का विवाद काफी तुल पकड़ लिया और खूनी संघर्ष में बदल गया l घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम के उपर भी दबंगों द्वारा पथराव किए जाने पर पुलिसकर्मीयों को भी घायल होने का मामला प्रकाश में आया है l घटना को लेकर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारीयों की निगाहें गाँव की तरफ बनी हुई है l
वहीं मंगलवार के दिन एसडीएम कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता सहित तहसीलदार कप्तानगंज द्वारा गाँव पहुँच कर घटना के बिषय का जायजा लिया गया l फिल हाल एसएचओ कप्तानगंज चंद्रभूषण प्रजापति एसएचओ हनुमानगंज संजय कुमार सहित महिला थाना प्रभारी सुमन सिंह पुलिस बल सहित पीएसी के जवान गाँव पर मौजूद रहे l रात में दो पक्षों के इस विवाद से गाँव का पूरा माहौल ही जँहा गर्म हो गया था l वहीं दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से ही माहौल शांत दिखाई देने लगा l लोग अपने अपने घरों से निकल कर अपने दैनिक कार्यो में लगे रहे l 
कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मठिया गाँव निवासी रामेश्वर उर्फ घुरहु और ओमप्रकाश साहनी के घर से सोमवार की देर रात विवाद गहराता हुआ खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया l विवाद में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस सहित चौकी इंचार्ज बोदरवार शन्नि जावला पुलिस टीम के साथ गाँव पहुँच कर घटना की जानकारी में जैसे ही जुड़े कि वहाँ पर मौजूद दबंगों और उपद्रवियों ने पीआरवी पुलिस सहित चौकी इंचार्ज और पुलिस टीम के उपर पथराव करते हुए इनकी गाड़ियों को भी क्षति पहुँचाई गई l
दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को खूनी संघर्ष का रूप लिए जाने के साथ ही साथ पुलिस के कई जवानों को घायल होने की सूचना पर सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह सहित एसएचओ कप्तानगंज चंद्रभूषण प्रजापति भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुँच कर जहाँ घायलों को उपचार हेतु हास्पिटल भेजवाया गया l वहीं उपद्रवियों की धर पकड़ कर गाँव के माहौल को शांत करने का प्रयास किया गया l घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिद्धार्थ वर्मा द्वारा जहाँ रात में ही गांव पहुँच कर घटना का जायजा लेते हुए दिशा निर्देश दिया गया l वहीं मंगलवार के दिन सुबह एसडीएम कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता व तहसीलदार कप्तानगंज द्वारा भी गाँव पहुँच कर घटना का जायजा लिया गया l ग्रामीणों द्वारा दो पक्षों के इस विवाद को  प्रेम प्रसंग का विवाद बताया जा रहा है l जो लंबे अर्से से चला आ रहा था l अंततः खूनी संघर्ष में तब्दील हो ही गया l इस दौरान भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक राजेश साहनी ने भी गाँव पहुँच कर घटना के बिषय की जानकारी ली l
इस वावत एसएचओ कप्तानगंज चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ है ओमप्रकाश की तहरीर पर रामेश्वर उर्फ घुरहु और इनके लड़के सहित परिवार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है l तथा पुलिस प्रशासन की तरफ से भी बीस नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ वलवा और दंगा फैलाने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है l

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking