Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

मुख्य मार्ग की पुलिया हुई क्षतिग्रस्त,बड़ी दुर्घटना होने की आशंका 

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Aug 7, 2025, 8:19 PM IST • अब तक 291 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला – मथौली मुख्य मार्ग पर उर्दहा प्राचीन शिव मंदिर के समीप का पुल खतरें की घंटी बजा रहा है। अगर समय रहते संबंधित अधिकारियों का ध्यान धंसी पुलिया और एप्रोच की तरफ नहीं गया तो निश्चित ही बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

आपको बता दूं कि ब्लाक क्षेत्र में रामकोला- मथौली महत्वपूर्ण मार्ग पर उर्दहा शिव मंदिर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक पुलिया काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग पर लोडेड भारी वाहनों का आवागमन है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कोई बड़ा हादसा न हो,रोकने के लिए अतिशीघ्र क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराना अति आवश्यक है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कुछ ही वर्ष पूर्व हुआ है। जो पूर्व का पुलिया था उसी पुलिया को मरम्मत करवा दिया गया था। निमार्ण में भारी अनियमितता के जरिए रुपए का बंदरबांट अगर नहीं हुआ होता तो निश्चित ही इतना जल्दी पुलिया का छत और एप्रोच धंसता नहीं।

Advertisement

यह मार्ग इस क्षेत्र के लोगों को गोरखपुर ,मथौली बाजार, हाटा सहित तमाम अन्य जगहों को जाने और आने के लिए हर दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग है।

इस मार्ग पर प्रतिदिन काफी आवागमन होता रहता है । गत एक अगस्त को सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी आये और जांच पड़ताल करने के उपरांत पुलिया के दोनों तरफ ब्रेकर बनवाने के साथ ही क्षतिग्रस्त एरिया को ईट का दीवाल खड़ा करवा कर सुरक्षित कर दिया ताकि उस रास्ते से आवागमन बंद हो जाय लेकिन दूसरे दिन से आवागमन के लिए खुला छोड़ा गया पुलिया का दूसरा हिस्सा भी एप्रोच सहित धंसने लगा है। अगर तत्काल इस समस्या को संज्ञान में नहीं लिया गया तो इस बरसात के मौसम में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बड़े वाहनों के अलावा दो पहिया वाहनों के साथ – साथ इस मुख्य मार्ग से आने- जाने वाले प्रत्येक को हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है।

एप्रोच धंसने के बाद से कई लोग गिर चुकें हैं। मेरे ख्याल से बड़े भारी वाहनों का आवागमन बंद हो चुका है। अगर पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई तो आम जन का स्थानीय बाजार व बैंक सहित अन्य जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। बरसात के मौसम में रामकोला आने – जाने वाले लोगों को कई किलोमीटर दूरी अधिक तय करना पड़ सकता है। अगर जिले के उच्च अधिकारियों सहित विभाग के बड़े अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर दें तो भारी अनियमितता उजागर होगी तथा लाखों रुपए की रिकवरी भी हो सकती है।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi