खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी में आकांक्षी योजना के तहत छितौनी नगर निवासियों को शुद्ध पेयजल की समस्या दूर करने के लिए हर घर शुद्ध जल सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद एवं अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
काफ़ी समय से नगर पंचायत छितौनी के वासियों को पीने के लिए शुद्ध जल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज ने इस मुख्य समस्या को संज्ञान में लेते हुए हर घर शुद्व पेय जल सुगमता से पहुंचाने के प्रयास में जुटे हुए थे, नगर विकास विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृति के उपरांत गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, अर्बन फेलो इंजिनियर संदीप मौर्या, सभासद प्रतिनिधि रमेश निषाद, सभासद विजय उर्फ मुन्ना, कम्प्यूटर आपरेटर प्रशांत कुमार मिश्रा, उपेंद्र उपाध्याय, मुलायम साहनी,भुआल गौड़ एव अन्य की उपस्थित में नगर निवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…