खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घर-घर संपर्क अभियान के क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खड्डा दुर्गेश्वर वर्मा ने अपने प्रभार शक्ति केन्द्र मदनपुर सुकरौली के गैनहीं जंगल गांव में लोगों से संपर्क किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने गैनहीं जंगल गांव में घर घर संपर्क कर भाजपा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, किसानों, दिव्यागों के लिए धरातल पर अनेकों योजनाएं चला रही है जिसका लाभ आम जन को सुगमता से मिल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त है। गन्ना किसानों को समय से भुगतान मिल रहा है।
उन्होंने भाजपा सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के संकल्प को दोहराते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी नीतियों को खूब सराहा। संपर्क अभियान में आनन्द सिंह, राजेश गुप्ता, राहुल केशरी, संजय केशरी, भरथ वर्मा सहित स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…
कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…
बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…