News Addaa WhatsApp Group Join करें

Nandkishor Mishra Tamkuhi Raj: नंदकिशोर मिश्रा की हुई ‘घर वापसी’, सपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 18, 2022  |  12:53 PM

3,658 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nandkishor Mishra Tamkuhi Raj: नंदकिशोर मिश्रा की हुई ‘घर वापसी’, सपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज/कुशीनगर। पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मिश्रा समाजवादी पार्टी को छोड़ फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्वांचल के बड़े ब्राह्मण नेता पंडित नन्दकिशोर मिश्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। ब्राह्मण नेता के रूप में पहचान रखने वाले नंदकिशोर मिश्रा शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

गौरतलब है कि पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा भाजपा में थे, 2017 में भाजपा से टिकट कटने के बाद नंदकिशोर मिश्रा ने भाजपा छोड़ तमकुहीराज विधानसभा निर्दल चुनाव लड़ा था जिसका नतीजा तब भाजपा की बड़ी लहर के बाद भी भाजपा तमकुहीराज विधानसभा से हार गई थी, दो वर्ष पूर्व ही नंदकिशोर मिश्रा ने सपा का दामन थामा था। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी उनकी काफी नज़दीकियां रहीं। भाजपा से बागी होने के बाद वह योगी सरकार को दिन-रात कोसते थे। विधानसभा 2022 के चुनाव में उनको तमकुहीराज विधानसभा से सपा के टिकट का प्रवाल दावेदार माना जा रहा था विधानसभा का टिकट न मिलने के बाद उन्होंने यहाँ तक कहा था ‌की “मेरे पास जो लोग आ रहे हैं उनका स्वागत है। मैं जिस पार्टी में हूं वहॉ मजबूती से खड़ा हूं!!”

नंदकिशोर मिश्रा की इस घर वापसी को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि नंदकिशोर मिश्रा ब्राह्मण जाती से आते हैं और वो कुशीनगर व देवरिया जिले के विधानसभा सीटों पर प्रभाव डाल सकते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking