News Addaa WhatsApp Group Join करें

Nebua Naurangia/नेबुआ नौरंगिया: सिद्ध पीठ बगही धाम के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने दी 67 लाख 75 हजार रूपए की स्वीकृति, लोगों ने विधायक का जताया आभार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 10, 2021  |  5:59 PM

877 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nebua Naurangia/नेबुआ नौरंगिया: सिद्ध पीठ बगही धाम के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने दी 67 लाख 75 हजार रूपए की स्वीकृति, लोगों ने विधायक का जताया आभार

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिद्ध पीठ बगही धाम के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए धन अवमुक्त कराये जाने पर लोगों ने विधायक का स्वागत कर आभार जताया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

सिद्ध पीठ बगही धाम के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए विधायक जटाशंकर त्रिपाठी द्वारा शासन से पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किये जाने की मांग किया गया था। विधायक के पहल पर सरकार ने 67 लाख 75 हजार रूपए की स्वीकृति वित्त वर्ष 2021-22 में दे दिया है। साथ ही 10 लाख रुपए प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त कर दिया। क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र बगही धाम की पर्यटन स्थल घोषित होने की जानकारी पर लोगों में हर्ष व्याप्त है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में पहुंचे विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को मंदिर के पीठाधीश्वर विश्वभर दास ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने विधायक का फुल मालाओं से स्वागत कर मंदिर के विकास के लिए किये गये पहल के लिए आभार जताया।

इस दौरान अंजनी शुक्ला,रोहन गुप्ता, संतोष सिंह, आशुतोष पाण्डेय, रवि तिवारी,हरिगोविंद रौनियार, प्रदीप मिश्र,बैजू मिश्र, मनोज कुशवाहा, दुर्गा सिंह,अजय मिश्र, विरेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking