News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में देखे गए मरीज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 21, 2023  |  8:07 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में देखे गए मरीज WhatsApp
Responsive image

Advertisement

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआनोरंगीया कुशीनगर में दिनांक 21 मार्च 2023 दिन को वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर मंतोष कुमार,मनोचिकित्सक डा.विनोद कुमार गुप्ता,मनोरोग समाज कार्यकर्ता एवं अन्य चिकित्साधिकारियों द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया जिला संयुक्त चिकत्सालय से जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम से मनोचिकत्सक्क साइकियाट्रिक सोशल वर्कर योगिता कुशवाह, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट अमृता कुमारी एवं मनोरोग नर्स बृज किशोर उपस्थित थे ।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

मुख्य अतिथि द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई साइकेट्रिक सोशल वर्कर योगिता कुशवाह द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में तथा लक्षणों के बारे में जैसे नींद न आना, बुद्धि का कम विकास होना, उलझन, घबराहट, मिर्गी के दौरे, किसी कार्य को बार-बार करना, साफ-सफाई अधिक करना, मन में उदासी, अत्यधिक थकावट, घबराहट, कानों में आवाज आना, शक करना आदि लक्षण प्रतीत होने पर जिला चिकित्सालय की ओपीडी कमरा न 9/13 में आने की सलाह दी ।

साथ ही यह भी बताया कि मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्ति को झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाकर इलाज कराना चाहिए क्योंकि इलाज कराने से ही मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
मोबाइल का अधिक प्रयोग करना, नशा आदि करना आदि मानसिक रोग के लक्षण हैं। घर में किसी भी व्यक्ति को ऐसी दिक्कत होने पर जिला चिकित्सालय /समुदियक स्वास्थ्य केंद्र मौथाली की ओ पी डी में आएं और इलाज कराया ।
डॉ विनोद गुप्ता द्वारा लोगों को कार्यक्रम के बारे में लक्षणों के बारे में और उसके उपचार के बारे में बताया गया लक्षण के प्रतीत होने पर जिला चिकित्सालय के ओपीडी में आने की सलाह दी गई। मनोचिकित्सकसाथ ही साथ यह भी कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम और भी लगाएं जाएंगे,

शिविर में कुल 124 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिनमे से मानसिक आस्वस्थता के 34 मरीजों का उपचार कर दावा वितरण किया गया।

इस दौरान डा.प्रभु कुमार बाल रोग विशेषज्ञ,डा.सीमान्त वर्मा, जमील लारी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारी और अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking