पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के मिठहा माफी के धोबिया टोला निवासिनी एक 5 वर्षीय बालिका को बीती रात 11 बजे के करीब विषैले सर्प ने डंस लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सुबह सर्प को बिस्तर पर देख मारने के बाद बालिका के साथ ही उसे भी दफना दिया गया।
उक्त गांव निवासी रमेश चौधरी की 5 वर्षीया पुत्री आरती खाना खाने के बाद बिस्तर पर सो गई। रात में विषैले सर्प ने उसे डंस लिया। बालिका के शोर पर परिजन पहुंचे व उसे स्थानीय प्राइवेट डॉक्टर से दिखाए परंतु उसकी मौत हो गई। सुबह बिस्तर पर कोबरा को देख लोगो को समझ आया व सर्प को भी मार कर बच्ची के शव के साथ ही दफन कर दिया गया।


हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…