Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

नेबुआ नौरंगिया : जमीनी विवाद को समाजसेवी के द्वारा हल करने का किया गया प्रयास

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 26, 2021, 6:54 PM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • कानूनगो और लेखपाल की मौजूदगी में एक पक्ष ने पंचायत का निर्णय मानने से किया इनकार

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा टेढ़ी में घड़ारी की जमीन को लेकर आए दिन हो रहे विवाद को खत्म करने के लिए स्थानीय थानाध्यक्ष के प्रयासों से समाजसेवी व भाजपा नेता अजय गोविंदराव ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ शनिवार को प्रयास किया लेकिन कोई सार्थक परिणाम नही निकल सका।

उक्त गांव निवासी मेराज व गुलाब के बीच घड़ारी की जमीन को लेकर पुराना बिबाद चल रहा था जिसे अजय गोबिंद राव तथा अन्य गणमान्य पंचायत के माध्यम से पंचायत के माध्यम से सुलझाना चाह रहे थे जिसके लिए मौके पर हल्का लेखपाल और कानूनगो को भी बुलाया गया,मगर दोनो पक्षों में से मेराज अंसारी के पक्ष ने तो निर्णय पंचायत पर छोड़ दिया, मगर गुलाब अंसारी के पक्ष ने पंचायत का निर्णय मानने से इनकार कर दिया गया।घंटो तक बैठकर पंचों ने निर्णय निकाला की भाइयों के बीच में बंटवारे के वक्त में जो रास्ता दिया गया था वही मुख्य रास्ता है।अब किसी के जमीन में जबरदस्ती रास्ता निकालना उचित नहीं है,यहां तक की उपजिलाधिकारी पडरौना ने उस जमीन का मुआयना कराकर यही रिपोर्ट लगाया है कि जो वर्तमान में रास्ते चल रहे हैं उसके अलावा कोई दूसरा रास्ता मौजूद नहीं है।और ना ही पहले कोई रास्ता था मगर गुलाब अंसारी के पक्ष के द्वारा मामले को बार-बार उलझाने की कोशिश की जा रही है।इतना ही नहीं गुलाब अंसारी के द्वारा दूसरे पक्ष के महिलाओं को कई बार मार पीट दिया गया है उसके बावजूद भी मेराज अंसारी ने पंचों के ऊपर अपना फैसला छोड़ दिया,मगर गुलाब अंसारी का पक्ष मेराज अंसारी के घड़ारी की जमीन में जबरदस्ती रास्ता मांगते हुए पंचो का निर्णय ना मानने से इनकार कर दिया।उसके बाद कानूनगो और लेखपाल व समाजसेवी अजय गोविंद राव नाराज हो कर चले गए वही जब मीडिया कर्मियों ने कानूनगो से बात की तो उन्होंने बताया कि जो रास्ता वर्तमान में चल रहा है इसके अलावा नक्शे में कोई रास्ता मौजूद नहीं है।गुलाब अंसारी के द्वारा जबरदस्ती रास्ता मांगने की कोशिश की जा रही है जो उचित नहीं है।

Advertisement

वहीं पूर्व में 10साल तक प्रधान रह चुके सौरव यादव व पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश पाण्डेय, खजानती प्रसाद व वर्तमान प्रधान चंदन यादव ने बताया कि वहां पर पहले से कोई भी रास्ता नहीं था।वहीं जब ग्राम सभा के सम्मानित लोगों से बात किया गया उन लोगों ने भी बताया कि पहले उस जमीन पर कोई रास्ता नहीं था मगर गुलाब अंसारी के द्वारा दबंगई के जोर पर रास्ता मांगा जा रहा है जो उचित नहीं है, इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधानों के साथ वर्तमान ग्राम प्रधान व ग्राम सभा के गणमान्य नागरिकों सहित अनेको ग्रमीण मौजूद रहे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi