News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, मेडिकल कोर्स करने वाली तीन छात्राओं सहित चालक गम्भीर घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 12, 2024  |  7:16 PM

211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, मेडिकल कोर्स करने वाली तीन छात्राओं सहित चालक गम्भीर घायल WhatsApp
Responsive image
  • कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर सिरसिया कला गांव के पास हुआ सड़क दुर्घटना

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कप्तानगंज- नौरंगिया मार्ग पर सिरसिया कला पंचायत भवन के सामने नौरंगिया की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक व कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग गम्भीर घायल हो गए।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक ने गम्भीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
खड्डा थानाक्षेत्र के खड्डा कस्बा निवासी प्रिती गुप्ता व प्रिया गुप्ता पुत्री स्व.सन्तोष गुप्ता कार में सवार होकर गुरुवार को अपने सहेली शिवानी श्रीवास्तव के साथ गोरखपुर से अपने निवास स्थान खड्डा आ रहीं थी।जैसे ही कार सिरसिया कला गांव के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रहे टाला ट्रक और कार में सीधी टक्कर हो गयी। भिड़ंत में कार सवार तीनों लड़कियों सहित कार चालक रहीम गम्भीर रूप से घायल हो गए, पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से सभी घायलों को नेबुआ नौरंगिया सीएचसी भिजवाया जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने गम्भीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया।

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। बताया जा रहा है कि खड्डा कस्बा निवासी प्रिती व प्रिया दोनों सगी बहनें गोरखपुर में रहकर मेडिकल कोर्स कर रही थी जो भाड़े की कार से घर आ रही थीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking