नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा खुर्द निवासिनी एक बेवा गांव के जिम्मेदारो के मनबढ़ई से तंग आकर तथा शासन प्रशासन को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराने के बद भी उनके द्वारा कोई न्याय न मिलने की स्थिति में पूर्व निर्धारित समयानुसार अपने पूरे कुनवे के साथ आमरण अनशन पर बैठी हुई है जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।
उक्त गांव निवासिनी बेवा ज्ञान्ति देवी ने स्थानीय स्तर से लगायत जिला तक के जिम्मेदारो को अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव की आबादी की जमीन पर उसका पुस्तैनी पुराना घर बना हुआ है जिस पर गांव के प्रधान पति द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और हमारा मिला आवास भी नही बनने दिया जा रहा है।उक्त प्रकरण को लेकर पूर्व में थाने में हम दोनों के बीच सुलह समझौता भी हुआ।परन्तु उनके रवैये में कोई फरक नही पड़ा उनके द्वारा आय दिन हमसब को गाली गुप्ता और धमकी दी जाती रही है तथा हमारा सामाजिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी न्याय न मिलने की स्थिति में हम 4 सितंबर से आमरण आनशन पर बैठे है।साथ ही अनशन पर बैठा उक्त कुनवा जिम्मेदारो को चेतावनी भी दी है कि यदि अब भी न्याय नही मिला तो वे सभी आत्मदाह कर लेंगे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…