News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया : फर्जी निकली लूट की घटना,चंद घंटों में पुलिस ने किया खुलासा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 7, 2025  |  8:58 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया : फर्जी निकली लूट की घटना,चंद घंटों में पुलिस ने किया खुलासा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । मंगलवार को समय करीब साढ़े चार बजे थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना प्रयोजित निकली,खुद लुट की सूचना देने वाले के घर से ही पुलिस ने बताए गए सामनों को चंद घंटों में बरामद कर फर्जी लूट की घटना का खुलासा कर दिया ।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

बताते चले कि कृष्ण मुरारी सिंह पुत्र सिहासन सिंह ग्राम लिलाधर छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर द्वारा यह सूचना पुलिस को दिया गया कि वे बाइक से कोरियर कम्पनी मिशो का कैश व लैपटाप लेकर आफिस पडरौना जा रहे थे, कि रास्ते में कुछ लोगों द्वारा रुपये व लैपटाप आदि लेकर चले गये। सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा घटना की शीघ्र अनारवण हेतु पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन व पूछ-ताछ में यह बात प्रकाश में आया कि वादी ने ही आर्थिक तंगी से परेशान होकर लूट की झूठी साजिश रची थी। इस प्रकार झूठी लूट की घटना का अनावरण करते हुए स्थानीय पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

पुलिस टीम की पूछ-ताछ में शिकायत कर्ता कृष्ण मुरारी सिंह पुत्र सिहासन सिंह द्वारा बताया गया कि वह एक कोरियर कंपनी में काम करता है। कल दिनांक 06.01.2025 को कोरियर कंपनी के मैनेजर ने फोन करके बकाया रुपया मांगा था। इस प्रकार आर्थिक तंगी से परेशान होकर वह लूट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस टीम ने लूट की सूचना में दी गयी लैपटाप व पर्स वादी के घर से बरामद किया हैं।

जानकारी रहे की फर्जी लूट की घटना को अनावरण करने में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया ,स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक आलोक यादव मय टीम,उप निरीक्षक राज कुमार बरवार की भूमिका सराहनीय रही हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking