खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के बोधीछपरा गांव में शनिवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे एवं विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया। इस दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों के साथ गोरखपुर, चंदौली, बनारस आदि से आए दो दर्जन पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए जोर अजमाइश की।
शनिवार को आयोजित विराट दंगल में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने पहलवान शिवानंद संतकबीरनगर एवं शमसेर चंदौली का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया जिसमें जोड़ बराबरी का रहा। इसी तरह विशाल बोधीछापर ने नंदेश्वर मठियां, निखिल पहलवान गोरखपुर ने भोलू जौनपुर को और आशीष पहलवान बनारस ने मिथुन पहलवान देवतहां को चारों खाने चित कर बाजी नाम की। दंगल का संचालन सोनू यादव पहलवान एवं रेफरी के रूप में पहलवान गंगा यादव एवं लालधर रहे।
इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान लोकनाथ साहनी, पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, चन्द्र प्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान प्रद्युम्न तिवारी, समाजसेवी नितेश गुप्ता, युवा नेता आनंद सिंह, अशोक पटेल, मंहथ यादव पहलवान, बबलू यादव पहलवान, आयोजन समिति के संतोष यादव, ईस्माइल अंसारी, जितेन्द्र साहनी, यादव लाल साहनी, नागेन्द्र चौधरी, कर्मवीर साहनी सहित सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय पटेल, उप निरीक्षक ओंकार नाथ चतुर्वेदी, सिपाही विक्रांत शुक्ला सहित दर्शक मौजूद रहे।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…