News Addaa WhatsApp Group Join करें

अब राशन दुकान से बिजली, पानी समेत अन्य यूटिलिटी बिलों का होगा भुगतान, पैन व वोटर कार्ड का भी होगा काम, जानें कैसे!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2021  |  1:00 PM

1,618 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अब राशन दुकान से बिजली, पानी समेत अन्य यूटिलिटी बिलों का होगा भुगतान, पैन व वोटर कार्ड का भी होगा काम, जानें कैसे!

अब राशन की दुकान पर खाद्य पदार्थ के अलावा आप और भी बड़े काम कर सकते हैं. दरअसल, सरकार अब जनता के लिए एक ऐसी सुविधा लेकर आई है, जिससे हमें बहुत आराम मिलने वाला है. अब हर तरीके के बिल पेमेंट के लिए हमें अलग-अलग कार्यालयों में नहीं भागना पड़ेगा. राशन की दुकान पर अब बिजली, पानी और बाकी बिलों का भी पेमेंट किया जा सकेगा.

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

फूड मिनिस्ट्री औक CSC के बीच करार
इतना ही नहीं, अब राशन कार्ड की दुकानों पर ही आप पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकेंगे और इनके डॉक्यूमेंट्स से संबंधित काम भी करा सकेंगे. बता दें, खाद्य मंत्रालय यानी कि फूड मिनिस्ट्री ने राशन दुकानों की आमदनी बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया है. इसके लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट साइन किया गया है.

राशन दुकानों की भी बढ़ेगी इनकम
जानकारी के मुताबिक, फूड एंड कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री के अंतर्गत काम कर रहे फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन डिपार्टमेंट (DFPD) ने CSC ई-गवर्नेंस के साथ एग्रीमेंट साइन किया है. इसके तहत फेयर प्राइस शॉप डीलर्स अब सीएससी से जुड़ी सर्विसेज दे सकते हैं, जिससे कि उनकी इनकम भी बढ़ेगी.

कस्टमर को मिलेंगी ये सर्विसेस
इस एग्रीमेंट के बाद राशन दुकानों को सीएएसी सेवा केंद्रों की तरह विकसित किया जा सकता है. अब यह सीएससी केन्द्र राशन दुकान की सुविधा से अलग बाकी सेवाओं का भी चयन करेंगे. इनमें हर तरह के बिल पेमेंट, पैन एप्लीकेशन, पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना, वोटर आईडी से जुड़ी सर्विस भी शामिल होंगी. कस्टमर को पास की राशन दुकान पर ये सेवाएं मिल सकेंगी. वहीं, इन दुकानों के पास इनकम के सोर्स भी बढ़ जाएंगे.

80 करोड़ से ज्यादा लोग फायदे में
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के निहित केंद्र राशन दुकानों के जरिए 1-3 रुपये प्रति किलो की दर से प्रति व्यक्ति प्रति परिवार 5 किलो का राशन उपलब्ध कराया जाता है. इस कानून के अंदर 80 करोड़ से ज्यादा लोग आते हैं. ऐसे में इन सभी लोगों को सीएससी सर्विसेस का भी फायदा मिलेगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking