कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की प्रदेश प्रभारी जया सिंह जी ने उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी नूतन दुबे जी को दिया। प्रदेश प्रभारी ने उनको यह जिम्मेदारी उनके राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यों को देखते हुए दिया है।उन्होंने संगठन का आभार जताया और उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
आपको बता दें कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ एक गैर राजनीतिक स्नातकों का संगठन है जो स्नातकों की समस्याओं पर कार्य कर रही है। जैसे रोजगार, स्वरोजगार, स्किल डेवलपमेंट, लीडरशिप डेवलपमेंट और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर कार्य कर रही है।इस संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की समस्याओं और उनकी आवाज को बुलंद करना है। उन्होंने बताया कि सरकार से स्नातक संघ की चार प्रमुख मांग शामिल है जिसमें सरकारी परीक्षा निशुल्क हो, परीक्षा के केंद्र पर होने वाले निशुल्क यात्रा,केंद्रीय स्नातक आयोग का गठन और स्नातकों को मनरेगा के तहत रोजगार गारंटी देने के मुख्य शामिल है उन्होंने कहा कि सरकार को बेरोजगारों के भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए उनको रोजगार प्रदान करने का कार्य करना चाहिए।संगठन के पदाधिकारी राजन सिंह ने बताया कि बेरोजगारी चरम पर होने के कारण युवा कुंठित है या डिप्रेशन में है।यह उसके एवं उसके परिवार के लिए घातक साबित हो रहा है, इसलिए सरकार को इस विषय पर महत्वपूर्ण कदम उठाना चाहिए।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…