बोदरवार/कुशीनगर :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा बोदरवार मंडल हेतु अध्यक्ष पद के लिए विचित्र मणि पाण्डेय को पार्टी द्वारा नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं सहित इनको जानने वाले लोगों के अंदर खुशी की लहर दौड़ गई I और नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया I
ज्ञात हो, कि 30 दिसंबर सोमवार के दिन विधान सभा रामकोला अंतर्गत नव नियुक्त बोदरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय को अपने बीच में पाकर विद्यार्थी डिग्री कॉलेज जगदीशपुर बल्डीहा के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ता काफी खुश दिख रहे थे I और कार्यकर्ताओं ने अपने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का माल्यार्पण करते हुए इन्हें फूल मालाओं से लाद दिया I तथा एक दूसरे से खुशी का इजहार कर बधाई देते हुए मिठाई भी बांटी गई I मंडल अध्यक्ष पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा I कि पार्टी के नीतियों को हम जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए पार्टी को क्षेत्र में और भी मजबूत बनाने का कार्य करूंगा I
इस अवसर पर भाजपा भूत पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रविंद्र प्रसाद, अवधेश कुमार गिरि, जोखू शर्मा, बुद्ध उपासक कश्यप उर्फ मोनू कन्नौजिया, घनश्याम गोरखपुरी, मुक्तेश्वर चौबे, आनंद सिंह, रामनरेश गुप्ता, हरी प्रसाद चौधरी, गोरख सिंह, उमाशंकर प्रसाद आदि कार्यकर्ताओं सहित जानने वाले लोग मौजूद रहे I
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…