कसया/कुशीनगर। जनपद ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि सेवानिवृत सहायक सत्र न्यायाधीश केपी मौर्या ने दिलाई।
नगर के एक मैरेज हाल में आयोजित शपथ ग्रहण को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेवा निवृत सहायक सत्र न्यायाधीश केपी मौर्या ने कहा कि बार व बेंच के समन्वय से वादकारियों को न्याय मिलता है। इसके लिए अधिवक्ता गरिमा समाज मे बनाकर रहे और वादकारियों के साथ आपका अच्छा सामंजस्य होना चाहिए l आप सुगम रास्ते को अपनाये और सही ढंग से काम करें l ऎसा काम करें कि समाज में या आप का क्लाइंट आपको सम्मान सहित वकील साहब कह कर पुकारे या कहा जाय ऎसा छवि न बनाये कि जिससे आपकी गरिमा को ठेस पहुंचे। अपने क्लाइंट, कोर्ट के कर्मचारी व स्टाप के साथ अच्छा व्यवहार करें लिए समताव मैत्री भाव का प्रयोग करें और समता मुलक समाज मे स्थापित करें l विशिष्ट अतिथि आरआई उप संभागीय परिवहन कार्यालय कुशीनगर आर डी प्रसाद वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता समाज का आईना होता हैं वह हमेशा समाज व अपने क्लाइंट के लिये दो कदम आगे बढ़कर काम करता हैं l मै आश्वस्त करता हूँ कि आप सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी अपने कर्तव्यों ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तो हमारा भी सहयोग आप के लिये पूरा मिलेगा l किसी भी समस्या या मुद्दों को हम आपसी ताल मेल के साथ सामंजस्य बनाकर हल कर लेंगे l हमारा सहयोग आपके लिये सदैव तत्पर रहेगा। मुख्य अतिथि श्री मौर्य व विशिष्ट अतिथि श्री वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरिजेश मिश्रा, महामन्त्री उदय प्रताप सिंह सहित पदाधिकारियों को कर्तब्य व निष्ठां पूर्वक पूरी ईमानदारी से कार्य करने का शपथ दिलायी l इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को नव निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारियों ने बुके व अंग वस्त्र, बुद्ध की फोटो देकर सम्मानित किये l कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जिला सत्र न्यायालय कुशीनगर एडवोकेट नरेन्द्र कुमार मिश्रा व संचालन एडवोकेट रमजान अली ने किया l
इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट बार ऐसोसिएशन अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार सिंह, बृज किशोर शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, मंनोज सिंह, शाहिद अली, ओमप्रकाश यादव, शैलेश कुमार मिश्रा, ब्रजेश कुमार, हरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश पाठक के अलावे कर्मचारी व अन्य समाजिक गणमान्य लोग उपस्थित रहे l
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…