News Addaa WhatsApp Group Join करें

पूर्व की सरकारों में अधिकारी व कर्मचारी होते थे प्रताड़ित- जय प्रकाश शाही, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 30, 2024  |  6:54 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्व की सरकारों में अधिकारी व कर्मचारी होते थे प्रताड़ित- जय प्रकाश शाही, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष
  • प्रभारी मंत्री के बयान ‘जी सर’ को लेकर विपक्षी दलों के बयान पर बोले पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शाही हमला

हाटा/कुशीनगर। बीते दिनों जनपद में पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग में अधिकारियों द्वारा मिलने वाले सहयोग के बारे में फीडबैक ले रहें थे अधिकारियों को सांसद व विधायक के प्रोटोकॉल के बारे में बताते हुए कहा कि अधिकारी पार्टी पदाधिकारियों का सम्मान करें।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

वहीं पुलिस अधिकारियों से कहा कि सांसद विधायक का फोन आए तो जी सर व पार्टी पदाधिकारियों का फोन आए तो जी भाई साहब कहें के बयान पर सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने तंज कसते हुए कहा भाजपा का यही असली चेहरा है। अधिकारी आमजन का सहयोग करें।जी सर ना कहें के बयान पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने कहा कि सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री व कुशीनगर जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व विकास कार्यों के गति के बारे में अपने विचार रखते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य शैली व कार्य व्यवहार पर चर्चा किया।

तथा लोक सभा चुनाव के बाद जो बातें छन के आई थीं, तथा वोट का प्रतिशत कम हुआ था, उसमें कार्यकर्ताओं की उदासीनता व निचले स्तर के कर्मचारी व अधिकारी के आचार व व्यवहार तथा जनता के कामों में रूची ना लेना रहा को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी मंत्री जी ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में उनका मनोबल बढ़ाते हुए बुस्टर डोज देने का कार्य किया।मैं प्रभारी मंत्री जी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने प्रथम आगमन पर ही कार्यकर्ताओं का दिल जीता है लेकिन राजनीति करने वाले लोगों को जो अपनी सरकारों में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रताड़ित व अपने कोप का भाजन बनाते थे उनको इसमें भी राजनीति दिख रही हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking