News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही तोड़ डाली जयमाला फिर दिया धक्का, ये था मामला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 10, 2021  |  8:54 PM

1,929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही तोड़ डाली जयमाला फिर दिया धक्का, ये था मामला

एक दूल्हा जैसे ही जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा तो उसने दुल्हन से हाथापाई शुरू कर दी। दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज से ही धक्का दे दिया। इसके बाद माला भी तोड़ डाला। दूल्हे के इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की वालों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। रात को ही पुलिस बुलाई गई, तब जाकर बारातियों को बंधन मुक्त कराया गया।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

मामला यूपी के अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार योगेन्द्र सिंह की बेटी चांदनी की शादी रामपुर जिले के मिलकराजपुरर निवासी रमेश बाबू के बेटे रूपेंद्र कुमार के साथ तय हुई थी। बताते हैं कि गुरुवार की रात नाचते-गाते बाराती अलीगढ़ पहुंचे थे। घोड़ी पर सवार दूल्हा शराब के नशे में टुल्ल था। बारात चढ़त के दौरान ही दूल्हे ने हंगामा कर दिया। जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो उसने दुल्हन को भी नहीं बख्शा उससे भी जमकर अभद्रता की। दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर से धक्का दे दिया और फिर माला भी तोड़कर फेंक दिया। इतना ही नहीं दूल्हे ने दुल्हन के मायके वालों के साथ फोटो कराने से मना कर दिया। दूल्हे की इन हरकतों को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में अपना अपना हिसाब करने की बात पर समझौता करा दिया है।

दूल्हे की हरकत से नाराज लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ा और फिर बारातियों को बंधक बना लिया। बारातियों को लड़की पक्ष के लोगों ने सारी रात बंधक बनाए रखा। इसकी जानकारी लड़की पक्ष ने खुद पूर्व मेयर को दी। पूर्व मेयर ने मामले की जानकारी एसपी को फोन पर दी। एसपी के आदेश के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बारातियों को मुक्त कराया। इसके बाद यहां दोनों पक्षों को पुलिस के सामने बैठाया गया। जिसमें दहेज के छह लाख रुपये वापस करने पर समझौता कराया गया। फिर बारातियों को वापस भेज दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking