News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रदेश सरकार की पहल पर भारत सहित पाँच देशो की 14सदस्यी संयुक्त टीम ने कुशीनगर में तलाशी विकास की संभावनाएं  

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2022  |  10:13 PM

404 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रदेश सरकार की पहल पर भारत सहित पाँच देशो की 14सदस्यी संयुक्त टीम ने कुशीनगर में तलाशी विकास की संभावनाएं  

कसया/कुशीनगर। अंतराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थली कुशीनगर में रविवार की रात्रि भारत सहित पाँच देशो  यूके, यूएसए,जापान, कोलम्बिया की 14सदस्यी संयुक्त टीम  विकास में निवेश की संभावनाएं ढूढ़ने आये l कुशीनगर के एक होटल में ठहरे निवेशकों की अगवानी सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे, जिलाधिकारी एस राज लिंगम,उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह सहित अधिकारियो व राजस्व कर्मियों नेउनका स्वागत अंग वस्त्रम व गुलाब का पुष्प भेंट कर किया l देर शाम सांसद श्री दूबे की अध्यक्षता व जिलाधिकारी की मौजूदगी में  निवेशकों के साथ कुशीनगर में विकास की संभावनाओ का अवलोकन कराया गया तथा यहाँ के परिवेश व भूमि उपलब्धता से सम्बंधित उनको जानकारी मुहैया कराया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इसी क्रम में निवेशकों की 14सदस्यी टीम ने सोमवार की सुबह बौद्ध स्थली का भ्रमण कर जायजा लिया और यहाँ के परिवेश के बारे में जानकारी हासिल किये l संयुक्त टीम ने सबसे पहले कुशीनगर में चाइना मंदिर, फिर मुख्य मंदिर में तथागत बुद्ध का दर्शन करतें हुए, थाई मंदिर, बुद्धा घाट, रामाभार स्तूप, मैत्रेय की भूमि सहित यहाँ स्थित होटलों, पर्यटन क्षेत्र का अवलोकन करतें हुए पावानगर  फाजिलनगर पर्यटन स्थली पर विकास में निवेश की  संभावनाएं तलाशने रवाना हुए l रविवार को मीटिंग के बाद निवेशकों की संयुक्त टीम होटल पथिक निवास में रात्रि  विश्राम के लिये ठहरी थी l टीम के साथ कुशीनगर भ्रमण करतें समय तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, पर्यटन अधिकारी,ईओ नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता,  ब्रजेश मणि लेखपाल, शैलेन्द्र दूबे लेखपाल सहित कई विभागों के स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking