कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग व मुकामी पुलिस की टीम ने कच्ची के ठिकाने पर दबिश देकर एक ब्यक्ति को अबैध निर्मित कच्ची शराब के साथ दबोचने में सफल हुई है।
देर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 तमकुहीराज अमरनाथ कश्यप,हेड कांस्टेबल कृपा शंकर दुबे,आरक्षी धर्म सिंह व तुर्कपट्टी पुलिस टीम ने अपने संयुक्त अभियान में सपही टड़वा (भरवा टोली) थाना तुर्कपट्टी में दबिश देकर अभियुक्त दीपक को चालीस लीटर अबैध निर्मत कच्ची शराब के साथ दबोचने में कामयाब हुई है। वही दो लोग चकमा देकर भागने में सफल हो गये। मुकामी पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।
आबकारी निरीक्षक अमरनाथ कश्यप ने बताया की शिकायत मिलने पर यह कार्यवाही की गई है,किसी कीमत पर इस प्रकार के धंधेबाजों की धंधा पर विराम लगाया जाएगा।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…