News Addaa WhatsApp Group

हनुमान इण्टर कालेज में पडरौना विधानसभा की रैली कल, प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल सम्बोधन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Feb 1, 2022  |  8:06 PM

762 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमान इण्टर कालेज में पडरौना विधानसभा की रैली कल, प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल सम्बोधन

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 02 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे हनुमान इण्टर कालेज में आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर पडरौना विधानसभा की वर्चुअल रैली को सम्बोधित करेंगे। पडरौना विधानसभा की वर्चुअल रैली को शानदार और सफल बनाने के लिए आज सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने हनुमान इण्टर कालेज में रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

उन्होंने कहा कि कल की रैली में विधानसभा में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ विभागों व प्रकल्पों के संयोजक तथा सहसंयोजक मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल,श्याम मुरली मनोहर मिश्र, सुनील चौहान,अंशु जायसवाल, महेश रौनियार, राधेश्याम गुप्ता, बिपिन बिहारी मिश्र, हरिओम कुशवाहा,विवेक पाण्डेय, विकास यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking