Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कुशीनगर में राममय हो चला था पडरौना शहर,धूमधाम से निकाली गईं थीं शोभायात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 23, 2023, 8:49 PM IST • अब तक 639 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

Advertisement

पडरौना/कुशीनगर। शहर का माहौल बुधवार को राममय हो गया था। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से चैत्र नवरात्र के पहले दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र की राज्याभिषेक कि भव्य प्रतीक शोभायात्रा निकाली गईं थीं। इसमें पडरौना शहर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो उठा था। शोभायात्रा का संचालन मां भारती वाहिनी के अध्यक्ष अंशुमान बंका के तरफ से किया था।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के राज्याभिषेक और शोभायात्रा का शुभारंभ पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल से करीब 3 बजे के बाद से हुआ था। शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने कसेरा टोली, शिवाला चौक,लक्ष्मीबाई स्कूल, जटहां रोड, आलू मंडी, तिलक चौक, ओमकार मंजूषा कटरा, सहबगंज दक्षिणी, तुरहा टोली, नौका टोला, सुभाष चौक का भ्रमण किया था।
शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयकारों से शहर गूंज उठा। रामजी की निकली सवारी,रामजी की लीला है न्यारी, श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना आदि गानों और भजनों पर भक्त झूमते रहे थे।यात्रा में सदर विधायक भाजपा प्रतिनिधि संतोष जायसवाल,हिंदू नेता राजन जायसवाल, राजकुमार सिंह,दूधनाथ वर्मा पप्पू सोनी,व्यापारी नेता मोदनवाल, रामाश्रय गौतम राधे यादव,ओमप्रकाश उर्फ सोनू यादव,विनय जयसवाल,किशन जायसवाल,मंटू जयसवाल,सौरभ जयसवाल,अनिल जायसवाल, भाजपा नेत्री नूतन दुबे, छात्र नेता किशन कुशवाहा,सोनू राज कुशवाहा,विशाल सिंह,जिला प्रचारक राजेश,निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल,नितिन साहा,श्याम साहा,चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,संतोष वर्मा,अनिकेत वर्मा,अमर जायसवाल,संदीप मद्धेशिया,नितेश मद्धेशिया, राहुल,रवि सिंह,ध्रुव वर्मा,सचिन, आकाश वर्मा,मानस मिश्रा, उज्जवल वर्मा,मंथन सिंह,गौतम गुप्ता,रोहन विश्वकर्मा,आलोक विश्वकर्मा,भाजपा नेता रितिक सिंह गौतम आदि शामिल थे।

Advertisement

अलर्ट मुड मौजूद थे पुलिस-प्रशासन के लोग,चप्पे-चप्पे पर हो रही थी निगरानी: शोभा यात्राओं के दौरान किसी भी संभावित खतरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहे थे। स्थानीय अभिसूचना इकाई भी सक्रिय थे। इस दौरान सीओ सदर उमेश कुमार भट्ट,प्रभारी निरीक्षक बृज भूषण पांडेय,कस्बा इंचार्ज देशराज सरोज संदीप सिंह,अमित कुमार सिंह समेत थाना चौरा खास प्रभारी प्रमोद कुमार यादव के आलावा जनपद भर के प्रभारी निरीक्षक और पीएसी महिला पुलिस के जवान मौजूद थे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi