Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

Padrauna News/पडरौना: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उदित नारायण इंटर कॉलेज के एनसीसी के एनआईओ खिलाफ किया प्रदर्शन,कार्य मुक्त कराने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 3, 2022, 7:41 PM IST • अब तक 779 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/कुशीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एनसीसी भर्ती में शामिल होने वाले बारवी के छात्रों को गुमराह करने वाले एनआईओ को कार्यमुक्त कराने की मांग की ।

शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े पडरौना इकाई के कार्यकर्ताओं कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए छात्र संघ के अध्यक्ष राजन सोनी की अगवाई में पहुंचे किसन कुशवाहा,सोनू राज कुशवाहा,सूरज पटेल सुरजीत गुप्ता,विशाल चौधरी, महादेव गिरी,हसनैन अंसारी आदि कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएम एस राज लिंगम गैरमौजूदगी में कलेक्ट्रेट प्रभारी से उदित नारायण मेडिकल कॉलेज में एनसीसी भर्ती में कक्षा 12 वीं के लगभग 120 बच्चों से फार्म भरवाने के बाद प्रति बच्चों से अवैध रूप से दो से ढाई सौ लेने का आरोप लगाया। विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने फर्जी भर्ती के नाम पर बच्चों से धन की वसूली का आरोप लगाते हुए भर्ती वाले दिन एनसीसी के एनआईओ पर 12 वीं के छात्रों का भर्ती लेने से मना करने का आरोप लगाया।

Advertisement

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएम श्री लिंगम के नाम संबोधित ज्ञापन में कलेक्ट्रेट प्रभारी अधिकारी को बताया कि एनसीसी के हेड से बात किए थे इसके बाद एनसीसी के हेड के द्वारा बताए गए बारे में बताते हुए कहा कि एनसीसी के हेड विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से बताया था कि पॉलिसी में 5 सालों से बारे में छात्रों की भर्ती नहीं किया जा रहा है। इसके बाद अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन डीएम एसराज लिंगम गैरमौजूदगी में कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi